Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल स्मार्ट टाउनशिप में अब लोगों को अपना घर बसाने का मौका मिलने वाला है. प्राधिकरण अगले महीने या नए साल की शुरुआत में चार ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना लॉन्च करने की तैयारी में है. परियोजना स्थल पर बिजली, पानी और सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है.
750 एकड़ में डेवलप होगी टाउनशिप
यह अत्याधुनिक स्मार्ट टाउनशिप दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अंतर्गत 750 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है. इस टाउनशिप में उद्योग, व्यावसायिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी. आईआईटीजीएनएल के तहत उद्योगों के लिए 39, ग्रुप हाउसिंग के लिए 4 और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 8 भूखंड आरक्षित किए गए हैं. अब तक औद्योगिक श्रेणी के 26 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि तीन और कंपनियों को जल्द भूखंड दिए जा सकते हैं.
औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही गतिविधि
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से गतिविधियां बढ़ रही हैं, ऐसे में कर्मचारियों के आवास की मांग भी बढ़ी है. इसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार ग्रुप हाउसिंग योजना लाई जा रही है. संबंधित विभाग ने योजना की तैयारी शुरू कर दी है. और इसे जल्द लॉन्च करने का लक्ष्य है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 50 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ धमाका
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines