ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 50 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ धमाका

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार सुबह झुग्गी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई.

Fire In Greater Noida (2)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार सुबह झुग्गी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई. देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर फटे

झुग्गियों में रखे एलपीजी सिलेंडरों के फटने से धमाकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थी. आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी. स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए. महिलाएं और बच्चे सड़कों पर निकल आए, कई लोग अपने सामान को बचाने की कोशिश में झुलस भी गए.

विज्ञापन

देरी से पहुंची मदद

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आग लगने के करीब आधे घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची. इस दौरान लोगों ने पानी के टैंकरों, बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की.

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है. प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर लीकेज से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ