ग्रेटर नोएडा में बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, मची चीख-पुकार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बुधवार को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन नहर में गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक कार सवार दो लोगों ने फरिश्ता बनकर सभी को सकुशल बचा लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय नहर में पानी कम था।

injured children

injured children

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बुधवार को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वैन में 2 टीचर और 10 बच्चे सवार थे। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को सकुशल बचा लिया। गनीमत रही कि नहर में ज्यादा पानी नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बच्चों को उपचार के बाद दी छुट्टी

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, थाना कासना थाना क्षेत्र में सलेमपुर गुर्जर और बागपुर गांव के बीच बुधवार को एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के वक्त वैन में 2 टीचर और 10 बच्चे सवार थे। आनन-फानन में राहगीरों ने वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देख उन्होंने राहत की सांस ली।

कार सवार दो लोग बने फरिश्ता

सलेमपुर गुर्जर गांव में एमबी पब्लिक स्कूल है। बुधवार सुबह आठ बजे वैन आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक वैन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। स्कूल वैन के ठीक पीछे लॉजिस्टिक कंपनी में मैनेजर दलेलपुर गांव के केहर सिंह अपने चालक रविंद्र ब्रेजा के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। दोनों तुरंत कार से उतरे और बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर अन्य राहगीरों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया। वैन के शीशे तोड़कर महज 2 से 3 मिनट में बच्चों को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस से नहीं की शिकायत

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना संज्ञान में है, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना में घायल स्कूली बच्चे और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ