ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस ड्राइवर ने ली जान, कंडक्टर को पहिए से रौंद कर मार डाला

Greater Noida News: थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के चाचा सचिन पाल ने स्कूल प्रशासन और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ।

Greater Noida News, Noida Police, ग्रेटर नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस

कंडक्टर की फाइल फोटो

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर ने स्कूल बस कंडक्टर की जान ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्कूल बस में कंडक्टर था मुकेश

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस कंडक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। घटना दोपहर की है जब स्कूल स्टाफ ने पार्किंग फुल होने के कारण बस को स्कूल के बाहर सड़क पर खड़ा किया।

Advertisment

बस पहिए के नीचे दबकर हुई मौत

बताया जा रहा है कि बस से खराबी की आवाज आने पर चालक ने मुकेश को नीचे जाकर जांच करने को कहा। जैसे ही मुकेश बस के नीचे गया, चालक ने अचानक वाहन चला दिया। इस दौरान मुकेश बस के नीचे आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इन पर लगा लापरवाही का आरोप

मृतक के चाचा सचिन पाल ने स्कूल प्रशासन और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। मुकेश मूल रूप से बदायूं जिले का रहने वाला था और लंबे समय से ग्रेटर नोएडा के फेस-2 में रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ