ग्रेटर नोएडा में रोड एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत, पुलिस ने चालक को दबोचा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. घोड़ी बछैड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

unnao road accident

ट्रक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हुई है.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. घोड़ी बछैड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी युवक बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा में रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे.

इनकी चली गई जान

मृतकों की पहचान शेरपुर गांव, थाना सिकंदराबाद निवासी मोंटू (19) श्वेत (19) और रोहित (20) के रूप में हुई है. तीनों आपस में गहरे दोस्ते थे. शनिवार को तीनों बाइक से शेरपुर से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे घोड़ी बछैड़ा गांव के पास हायर फैक्ट्री के समीप पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

Advertisment

डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गए

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गए. राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद चीख-पुकार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीनों मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. अपने बेटों के निर्जीव शरीर देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में मातम का माहौल है. तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है. मृतक युवक मजदूरी कर घर चलाते थे.

चालक गिरफ्तार, डंपर जब्त

दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस टीम ने डंपर को जब्त कर चालक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान मनीष यादव निवासी खारटवा गांव बिहार के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ