Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री नहीं होने पर टूटा निवासियों का सब्र, सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी में 3 वर्षों से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर रविवार को फ्लैट खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों परेशान खरीदारों ने सोसायटी परिसर में मार्च निकालकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया।

Gaur City Protest

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी में 3 वर्षों से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर रविवार को फ्लैट खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों परेशान खरीदारों ने सोसायटी परिसर में मार्च निकालकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी खरीदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान रोक देंगे।

1100 से अधिक खरीदार इंतजार में
एवेन्यू-7 सोसायटी के कुल 12 में से 5 टावरों में करीब 1100 फ्लैट खरीदार ऐसे हैं जिन्हें घर का कब्जा तो दे दिया गया है लेकिन रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिल्डर ने कब्जा देते समय ई-स्टांप शुल्क भी वसूल लिया था और कुछ ही दिनों में रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन तीन साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

मेंटेनेंस वसूली पर भी सवाल
रजिस्ट्री लंबित होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा पूरा मेंटेनेंस शुल्क वसूले जाने पर खरीदारों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल ज्ञान चंद पांडेय ने बताया कि प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा हम अपने खून-पसीने की कमाई से घर खरीदते है। इसके बाद भी उनको मालिकाना हक नहीं मिल पाता है।

आर-पार की तैयारी
प्रदर्शन में रत्नेश, सचिन, सुमित, प्रशांत, करुण, वीरेश समेत दर्जनों फ्लैट खरीदार शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अब अगर रजिस्ट्री को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ