Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोली लगने से घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों की पहचान पंकज व सत्यवीर के रूप में हुई है। दोनों बदमाश मिलकर लूट व अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है।
पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार दो संदिग्धों ने रुकने के बजाय तेजी से भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाश पंकज व सत्यवीर गाजियाबाद के रहने वाले है।
25 जून की रात की थी चोरी
पुलिस ने बताया कि दोनों ने मिलकर 25 जून की रात यंगटांग कंपनी के पास निर्माणाधीन बिजलीघर से कीमती उपकरण चोरी किए गए थे। रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
जारी है ताबड़तोड़ एनकाउंटर
गौतमबुद्धनगर में इन दिनों ताबड़तोड़ एनकाउंटर का दौर जारी है। पिछले 20 घंटे में आधा दर्जन बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो चुके है। नोएडा के सेक्टर 20, 49, 39 थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जबकि ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक साथ 2 बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। लूट व अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश इन दिनों पुलिस के निशाने पर है।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
17 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
19 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
21 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines