हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Greater Noida: लूट की 50 वारदात कर चुका बदमाश पकड़ा, महिला की चेन झपटकर भाग रहा था

विज्ञापन
greater noida crime news

ग्रेटर नोएडा: बीटा 2 कोतवाली के एसआई राहुल प्रताप ने एक बदमाश को पकड़ा है। एसआई जगतफार्म चौकी में तैनात है। उसे पता चला कि बदमाश राजेश उर्फ विक्की गामा वन सेक्टर के गेट नंबर तीन पर किसी महिला की चेन झपटकर फरार हो रहा है। जाबांज एसआई ने सुझबुझ का परिचय देते हुए कुछ देर बदमाश का पीछा कर उसे धर-दबोचा।

दिल्ली-एनसीआर में करता था वारदात 

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि उस पर दिल्ली-एनसीआर में 49 मामले दर्ज हैं। उसे खुद ही नहीं पता की वह कितनी संख्या में लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम दे चुका है। राजेश दिल्ली के जहांगीरपुरी, मौर्या एंक्लेव, शालीमार बाग और ग्रेटर नोएडा में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

और पढ़िए – हापुड़ कोर्ट में हत्या करने वाले आरोपियों में से एक का ग्रेटर नोएडा की कोर्ट में सरेंडर, अन्य हत्यारों की तलाश में पुलिस मुस्तैद

विज्ञापन

बदमाश से लूटी गई चेन और तमंचा बरामद 

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खां ने बताया, “जगत फार्म पुलिस चौकी के प्रभारी राहुल प्रताप सिंह रविवार को सेक्टर गामा वन में गश्त कर रहे थे। तभी उनको सूचना मिली कि बदमाश राजेश ने महिला से चेन लूट ली है। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। घेराबंदी कर बदमाश आरोपी को धर दबोचा है।” आरोपी से लूट की चेन, लॉकेट तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

और पढ़िए – शिक्षक बना जल्लादः हैंड राइटिंग खराब होने पर बच्ची को इतना पीटा कि एक आंख से दिखना बंद हुआ

विज्ञापन

दिल्ली के व्यापारी की तलाश

राजेश दिल्ली के हैदरपुर में रहता है। वह दिल्ली से ग्रेटर नोएडा चेन लूटने के लिए आता था। लूट की चेन को दिल्ली के किसी व्यापारी को बेचता था। अब पुलिस उस व्यापारी की तलाश में जुटी है। मार्च में ही राजेश जमानत पर जेल से छूटकर आया था। जेल से आने के बाद वह फिर लूटपाट करने लगा।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola