Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री हेलीकाॅप्टर से सीधे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंचे है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की है. सीएम समेत कई अन्य नेता व अधिकारी पीएम के आगमन पर हैलीपेड पर मौजूद रहे. पीएम ने कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान स्वदेशी पर जोर दिया.
स्वदेशी को विश्वपटल पर ले जाने का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन कर चुके है. यह महाकुंभ न केवल उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का प्रदर्शन करेगा, बल्कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के मंत्र को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत भी करेगा.
प्रदेश के हर जिले से उत्पाद
इस भव्य आयोजन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के विशिष्ट उत्पाद, एमएसएमई, आईटी, स्टार्टअप, डिफेंस व एयरोस्पेस, हस्तशिल्प और हथकरघा, फार्मा, सिविल एविएशन, पर्यटन और विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए है. यह आयोजन उत्तर प्रदेश की बहुआयामी क्षमताओं का एक व्यापक मंच है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए है. 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. एसपीजी की तैनाती के साथ-साथ पुलिस के 8 डीसीपी, 9 एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, पीएसी की सात कंपनियां और 600 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है. कुल मिलाकर करीब पांच हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं, जिनमें एक हजार कर्मी अन्य जनपदों से बुलाए गए हैं.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: 3500 करोड़ लोन बांटने का टारगेट, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
56 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines