उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की मौत को लेकर नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं। निक्की और उसकी बहन की शादी एक ही परिवार में दो सगे भाइयों से हुई थी। निक्की की बहन का आरोप है कि दहेज की मांग करके उसकी बहन को उसके पति और सास ने आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया। निक्की की बहन ने सबसे बड़ा आरोप उसके पति विपिन भाटी पर लगाया है। अब विपिन भाटी का एक नया वीडियो सामने आ गया है।
निक्की की हत्या से जुड़े दो वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में विपिन निक्की के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है, तो वहीं दूसरे वीडियो में निक्की आग की लपटों से घिरी हुई है और फिर जमीन पर बैठती दिखाई दे रही है। निक्की की बहन ने कहा कि विपिन ने ही आग लगाई थी, लेकिन सीसीटीवी वीडियो में कहानी कुछ और दिख रही है।
वीडियो में क्या-क्या दिखा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त विपिन घर में नहीं था, बल्कि वह घर के सामने मौजूद एक दुकान के बाहर खड़ा था। बताया जा रहा है कि जब निक्की को आग लगी तो वह घर से बाहर सामने की दुकान पर मौजूद था और जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह दौड़कर घर भी पहुंचा। इसके बाद उसने लोगों से मदद मांगी। सवाल यह भी उठ रहा है कि ये उसकी साजिश भी हो सकती है।
निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला का कहना है कि निक्की और कंचन की शादी 10 दिसंबर 2016 को दो सगे भाइयों विपिन और रोहित से हुई थी। शादी में एक स्कॉर्पियो एसयूवी, नकद और सोना दिया गया था, लेकिन निक्की के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और 36 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसी बीच गुरुवार शाम को निक्की और विपिन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। निक्की के साथ मारपीट के बाद विपिन ने अपनी मां की मदद से उसे आग के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : इंस्टा रील्स, ब्यूटी पार्लर, दहेज या फिर भाई… क्या थी निक्की को रास्ते से हटाने की असल वजह?
निक्की और उसकी बहन कंचन काफी समय से परेशान थीं। फरवरी महीने में ही दोनों अपने बच्चों को लेकर अपने पिता के पास चली गई थीं। हालांकि इसके बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह हो गई थी। विपिन ने अपने किए की माफी भी मांगी थी। हालांकि हाल ही में जो भी कुछ हुआ, उसने दहेज प्रथा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines