इंस्टा रील्स, ब्यूटी पार्लर, दहेज या फिर भाई… क्या थी निक्की को रास्ते से हटाने की असल वजह?

Nikki Murder Case Update: ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस काफी सुर्खियों में है। इस केस में अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। निक्की की हत्या को लेकर परिवार में गुस्सा है। इसको लेकर निक्की के माता-पिता के बयान भी सामने आ चुके हैं।

Nikki bhati Noida Case

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Nikki Murder Case Update: दहेज को लेकर कई अभियान चलाए जाते हैं, ताकि इस प्रथा को जड़ से खत्म किया जा सके। तमाम कोशिशों के बाद भी लड़कियों को दहेज के नाम पर बलि चढ़ा दिया जाता है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली निक्की हत्याकांड भी ऐसे ही मामलों में से एक है। निक्की की हत्या के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इसमें सबसे पहला कारण दहेज की मांग बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की से 36 लाख की मांग की जा रही थी। साथ ही निक्की के इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर भी पति विपिन को ऐतराज था। इस मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे अभी भी कई खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

बहन सोशल मीडिया पर लगातार दे रही अपडेट

निक्की की बहन और जेठानी कंचन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार वीडियो पोस्ट कर रही है। वह निक्की और अपनी पुरानी रील्स शेयर कर रही है। इन वीडियो के जरिए वह अपनी बहन और अपने परिवार के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

निक्की के भाई का क्या है मामला?

इस केस में कई एंगल निकल कर सामने आ रहे हैं। रील्स, दहेज और विपिन का किसी महिला से अफेयर के अलावा निक्की के भाई का भी नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 लाख की जो मांग की जा रही थी, वो दहेज नहीं बल्कि निक्की के भाई के एक मामले के लिए थे।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि निक्की के भाई का किसी महिला के साथ रिश्ते में था, जिसके लिए उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। इस मामले में जो पंचायत की गई थी, उसमें सतवीर भाटी बिचौलिया बने थे, जिसमें 35 लाख रुपये देने का फैसला किया गया।

बेटे का लिया जा सकता है बयान

अभी कहा जा रहा है कि निक्की के बेटे की गवाही इस मामले में नया मोड़ ले सकती है। इसके पहले भी निक्की के बेटे का बयान सामने आ चुका है, जिसमें उसने बताया था कि मम्मी के साथ पापा ने मारपीट की और उस पर कुछ छिड़क कर आग लगा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ