Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में शुक्रवार को निक्की के पिता भिखारी सिंह व अन्य परिजन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिले। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के सामने मांग रखी कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। परिजनों ने आरोपियों के फांसी की मांग की है। परिजन के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
पुलिस कमिश्नर ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोर्ट में मजबूत पैरवी करेगी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि कार्रवाई लगातार मजबूत तरीके से की जा रही है। हर स्तर पर पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है।
न्याय मिलने तक लड़ेंगे लड़ाई
पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा है कि वह न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेंगे। वह बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर की तरफ से कहा गया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो जाएगी।
क्या है निक्की मर्डर केस
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की व कंचन दो बहन ससुराल में रहती थी। निक्की की शादी विपिन व कंचन की शादी विपिन के भाई रोहित से हुई थी। निक्की व विपिन के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। 21 अगस्त को आग लगने की वजह से निक्की की मौत हो गई। आरोप है कि निक्की को आग उसके पति विपिन ने लगाई है। वही विपिन के घरवालों ने वीडियो वायरल करके कहा है कि आग निक्की ने खुद लगाई। घटना के समय विपिन घर के बाहर दुकान पर था। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case: 11 फरवरी को विपिन की कमर पर किसने मारी थी कैंची, जानें उसके बाद क्या हुआ?
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
42 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines