Nikki Murder Case: 11 फरवरी को विपिन की कमर पर किसने मारी थी कैंची, जानें उसके बाद क्या हुआ?

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। अब एक ऐसी बात सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें विपिन की कमर से खून निकलता नजर आ रहा है।

Nikki Murder Case

निक्की हत्याकांड में विपिन को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। अब एक ऐसी बात सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें विपिन की कमर से खून निकलता नजर आ रहा है। इस वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। इस केस में जितने भी वीडियो वायरल हुए है सबकी कुछ न कुछ सच्चाई जरूर है।

11 फरवरी को मारी थी कैंची
विपिन के परिजनों की तरफ से दावा किया गया है कि 11 फरवरी को निक्की ने विपिन को कैंची मारी थी। विपिन के कमर से खून निकलने लगा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद बात ज्यादा बिगड़ गई। विपिन व उसकी मां ने बाल पकड़कर निक्की की पिटाई की थी। इससे संबंधित 18 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर से इस वीडियो की चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन

छीना था मोबाइल
विपिन जब निक्की की पिटाई करता है तो वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति पिटाई का वीडियो बनाता है। संभवत वीडियो निक्की की बहन कंचन बना रही थी। मारपीट के दौरान विपिन उस व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छीन लेता है। ऐसे में वीडियो महज 18 सेकेंड का ही बन पाता है।

क्या है निक्की मर्डर केस
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की व कंचन दो बहन ससुराल में रहती थी। निक्की की शादी विपिन व कंचन की शादी विपिन के भाई रोहित से हुई थी। निक्की व विपिन के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। 21 अगस्त को आग लगने की वजह से निक्की की मौत हो गई। आरोप है कि निक्की को आग उसके पति विपिन ने लगाई है। वही विपिन के घरवालों ने वीडियो वायरल करके कहा है कि आग निक्की ने खुद लगाई। घटना के समय विपिन घर के बाहर दुकान पर था। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ