Greater Noida News:ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर NGT सख्त, ग्रीन बेल्ट को बताया शहर का फेफड़ा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा 2 के आरडब्ल्यूए को एक बड़ी राहत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से मिली है. आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट पर गैरकानूनी निर्माण,

NGT
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा 2 के आरडब्ल्यूए को एक बड़ी राहत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से मिली है. आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट पर गैरकानूनी निर्माण, अतिक्रमण और सीएंडडी (निर्माण एवं विध्वंस) वेस्ट फेंका जा रहा है. कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं निकला.

शहर के फेफड़े है ग्रीन बेल्ट

मामले की सुनवाई के दौरान एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्यों की पीठ ने स्पष्ट किया कि ग्रीन बेल्ट शहरों के फेफड़े हैं और इनकी सुरक्षा आवश्यक है. पीठ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को निर्देश दिए कि सभी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं.

Advertisment

ग्रीन बेल्ट को करें दुरूस्त

इसके साथ ही एनजीटी ने ग्रीन बेल्ट में सीएंडडी वेस्ट संग्रह केंद्र स्थापित करने पर रोक लगाई और अस्थायी केंद्र को हटाकर ग्रीन बेल्ट पूर्व की तरह बहाल करने के आदेश दिए. प्राधिकरण को सभी ग्रीन बेल्ट की मरम्मत, विकास और रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश भी जारी किया गया.

तीन महीने का दिया समय

एनजीटी ने राजस्व विभाग को तीन महीने में सीमांकन पूरा करने और प्राधिकरण को बाउंड्री वॉल और फेंसिंग बनाने का आदेश दिया. पंप हाउस क्षेत्र का उपयोग केवल आवश्यक संचालन तक सीमित रहेगा और वहां आवासीय उपयोग पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ