Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 5 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क, जानें किन लोगों को होगा फायदा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल्द ही नई सड़क की सौगात मिलेगी. गांव घंघौला से कुलीपुरा तथा गांव लुक्सर से कासना तक लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी रोड और आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है.

Noida road

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल्द ही नई सड़क की सौगात मिलेगी. गांव घंघौला से कुलीपुरा तथा गांव लुक्सर से कासना तक लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी रोड और आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम में मातृशक्ति और ग्रामवासियों ने फीता काटकर निर्माण कार्यों की शुरुआत की. ग्रामीणों ने कहा कि इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा. बरसात के मौसम में जलभराव और निकासी की पुरानी समस्या का भी समाधान होगा.

विज्ञापन

लंबे समय से थी मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क और नाले के निर्माण की मांग की जा रही थी. अब काम शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है. उन्होंने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि विकास कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र का संपर्क अन्य गांवों और मुख्य मार्गों से और बेहतर हो जाएगा.

विज्ञापन

विधायक ने दी जानकारी

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरसीसी रोड और नाले का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाएगा ताकि यह आने वाले कई वर्षों तक टिकाऊ रहे. उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ