News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में शामिल मनोज कुमार सिंह एयरपोर्ट की साइट पर पहुंचे है। उन्होंने एजेंसियों के साथ बैठक शुरू कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार जून के अंत तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होना था, जो कि पूरा होता अभी तक दिख नहीं रहा है। ऐसे में मुख्य सचिव बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दे रहे है।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा की थी। उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। योगी के निर्देश के बाद अब मुख्य सचिव काम की समीक्षा करने पहुंचे है। मनोज सिंह ने एजेंसियों के साथ बैठक शुरू कर स्पष्ट किया है कि निर्माण में देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह खबर अपडेट की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सीट 11-A का महंगा हो रहा टिकट, गोवा-मुंबई रूट पर शुरू होगी नई एयरलाइंस
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।