ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर लगा आरोप
Author: News24 हिंदी
2025-07-30 11:46:30
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगपुर गांव में एक युवक की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान पता चला है कि टशन बाजी को लेकर विवाद हुआ। उसी में आरोपी विवेक ने बब्बल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
5 दोस्त साथ बैठे थे
जंच के दौरान पता चला है कि बब्बल अपने 4 अन्य दोस्त विवेक, अभिषेक, तपेश और बिजेंद्र के साथ गांव में ही एक जगह बैठा था। विवेक व बब्बल दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। ज्यादातर समय दोनों एक साथ ही रहते थे। घटना के समय भी सब साथ थे। इसी दौरान टशनबाजी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवेक ने बब्बल की गोली मारकर हत्या कर दी।
अभिषेक व बिजेंद्र हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में अभिषेक व बिजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ने अब तक पुलिस को बताया कि विवेक व बब्बल के बीच पहले कहासुनी हुई। तभी गुस्से में आकर विवेक ने गोली मार दी। गोली मारने के लिए तमंचा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस विवेक की धरपकड़ कर तमंचा बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है।
टीमें कर रही तलाश
घटना के मुख्य आरोपी विवेक की तलाश में पुलिस की 2 टीमें लगाई गई है। टीमें कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भागा है। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस में निवेश करने वालों की जगी उम्मीद, IRP ने मांगा पूरा डाटा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines