नोएडा की सोसायटी में बड़ा हादसा, बिल्डर के खिलाफ केस हुआ दर्ज

Noida News: नोएडा में बुधवार रात आई तेज तूफान के चलते ओमीक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टिमो सोसायटी के 22 वीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरकर एक महिला और उसके नाती के ऊपर गिर गई थी। घटना के दौरान महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।

Noida News, Noida Police, नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस, Migsan Ultimo Society, मिगसन अल्टिमो सोसायटी

मिगसन अल्टिमो सोसायटी हादसे मामले में केस दर्ज

विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर के ओमीक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टिमो सोसायटी में बुधवार रात आंधी-तूफान के चलते 22 वीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरने से महिला और उसके नाती की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के दामाद ने मिगसन बिल्डर और सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या क मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि इनकी लापरवाही के चलते ही उनकी सास और बेटे की मौत हुई है।

इस तरह हुई थी घटना

बता दें कि बुधवार रात आई तेज तूफान के चलते ओमीक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टिमो सोसायटी के 22 वीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरकर एक महिला और उसके नाती के ऊपर गिर गई थी। इससे सोसायटी में टहल रहीं 50 वर्षीय सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि उनके साथ पार्क में टहल रहा उनका 2 वर्षीय नाती आद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Advertisment

बिल्डर और उसके मैनेजमेंट लगा आरोप

इस मामले में मामले में महिला के दामाद जितेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मिगसन बिल्डर सुनील मिगलानी और उनके अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) लापरवाही से मृत्यु कारित करने से संबंधित) धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिल्डर और उसके मैनेजमेंट के लोगों की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि सोसाइटी में निर्माण के दौरान क्या घटिया निर्माण सामग्री तो नहीं लगाई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ