Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में सोमवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एच टावर की लिफ्ट अचानक छठी मंजिल से बेसमेंट में जा गिरी। गनीमत रही कि उस वक्त लिफ्ट में सवार निवासी विकास तोमर और गिरीश को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद से निवासियों में नाराजगी है।
कई दिनों से खराब थी लिफ्ट
सोसायटी में रहने वाले निवासियों का आरोप है कि टावर की लिफ्ट बीते कई दिनों से खराब चल रही थी। इसे लेकर बिल्डर प्रबंधन से बार-बार शिकायत की गई। उसके बाद भी अब तक लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई थी। पीड़ित ने बताया कि यदि लिफ्ट में थोड़ी देर पहले चढ़ते या उसमें और लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
एक ही लिफ्ट कर रही काम
विकास तोमर ने बताया कि हम जैसे ही लिफ्ट में सवार हुए वह अचानक झटके से सीधे बेसमेंट में जा गिरी। यह बेहद खतरनाक था। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टावर में फिलहाल सिर्फ एक ही लिफ्ट काम कर रही है। वह भी तकनीकी खामियों से जूझ रही है।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना के बाद निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ से बातचीत की। आरोप है कि प्रबंधन की ओर से न सिर्फ उदासीनता दिखाई गई बल्कि उल्टा धमकीभरे लहजे में कहा गया कि कुछ नहीं होगा। निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में भरा पानी, बीमारी फैलने का खतरा
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines