Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित केसीसी काॅलेज के ठीक सामने सड़क पर दो युवकों द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक काली फिल्म लगी महिंद्रा थार और एक मारुति बलेनो को तेज रफ्तार में जिगजैग ढंग से दौड़ाते देखा जा सकता है. हैरानी की बात यह है कि दोनों वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी.
राहगीर हुए परेशान
गाड़ियों की रफ्तार और उनका बेकाबू अंदाज देखकर राहगीरों को अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोकनी पड़ी. यह स्टंट न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बल्कि आमजन की जान को भी खतरे में डालने वाला काम है.
केस दर्ज हुआ
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस को टैग कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मामला तूल पकड़ते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों गाड़ियों और उनके चालकों की पहचान की जा रही है. जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्टंटबाजी बर्दाशत नहीं
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों पर रोक लग सके.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: 45 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, कल आएंगे CM योगी
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
16 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
16 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
17 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
18 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
19 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines