Noida Airport से जुड़ेगा Ganga Expressway, जानें कितने जिलों को फायदा?

Ganga Expressway: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश बजट में राज्य सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जानिए इसका फायदा किन राज्यों और जिलों को मिलेगा।

Ganga Expressway

Ganga Expressway: यूपी के बजट में इस बार गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार पर जोर देते हुए 50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से गाजियाबाद के लोग हरिद्वार तक का आसान सफर कर पाएंगे। इसके अलावा, इस एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधा सफर किया जा सकेगा। आने वाले समय में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। जानिए इस एक्सप्रेसवे के बनने से किन जिलों के लोगों को फायदा मिलने वाला है और इसका पूरा रूट क्या रहेगा?

जमीन अधिग्रहण का होगा काम

उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से एक गंगा एक्सप्रेसवे भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे के लिए गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के 57 गांव को चुना गया हैं, जहां से होकर इसको इसको निकाला जाएगा। जिसके लिए 1000 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे

जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अब नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक किया जाएगा। इसके लिए बुलंदशहर से होते हुए एक लिंक रोड होगा, जो जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करेगा। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी सीधे तौर पर आगरा और प्रयागराज तक होगी।

प्रयागराज तक सीधा सफर

इस एक्सप्रेसवे के बनने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों का सफर आसान हो जाएगा। वहीं, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर से होते हुए सीधे प्रयागराज से कनेक्ट होगा। जिससे पूर्वांचल के भी कई को जिलों का सफर आसान हो जाएगा। इसके अलावा जिन 4 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है, उनकी शुरुआती रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है। आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे का एमपी बॉर्डर तक विस्तार करने का ऐलान भी किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ