नोएडा सेंट्रल के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ‘ILGIM कंपनी’ में बीती देर रात भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन, राहत और बचाव कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. कंपनी की साइड की दीवार और लोहे का एक भारी-भरकम बीम अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो जाबांज फायरमैन को मृत घोषित कर दिया.
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 इलाके में स्थित ILGIM कंपनी, जहां इलेक्ट्रॉनिक चिप्स का निर्माण होता है, वहां 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. फायर ब्रिगेड की जाबांज टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.
आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान ही कंपनी की एक तरफ की दीवार और छत का लोहे का बीम अचानक भरभराकर दमकलकर्मियों पर गिर गया. इस मलबे की चपेट में आने से 5 फायर सर्विस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद साथी कर्मचारियों और पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस हादसे में घायल अन्य तीन कर्मियों- मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का इलाज जारी है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.
दूसरों की जान और संपत्ति बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले दो दमकलकर्मियों की शहादत ने पूरे पुलिस और फायर महकमे को गमगीन कर दिया है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और SDRF की टीम मौजूद है, मलबे की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 800 करोड़ से 2200 करोड़ तक पहुंची राम मंदिर निर्माण लागत? महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत
2 फायर कर्मियों की मौत पर पुलिस ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के DCP सेंट्रल शैलेंद्र कुमार सिंह ने 2 फायर कर्मियों की मौत पर कहा, ‘बीती रात थाना इको टेक 3 के अधिकार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर टेंडर की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग बुझाने के दौरान कंपनी की तरफ की एक दीवार और लोहे का बीम बाहर की तरफ गिर गया, जिससे फायर सर्विस के कर्मचारी हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल तीरथ पाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और हेड कांस्टेबल तीरथ पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शेष 3 कर्मचारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है.’
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
45 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
4 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines