ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में निर्माणाधीन दीवार ढही, सात मजदूर दबे

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई, जिससे नीचे काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए.

Hospital Accident

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई, जिससे नीचे काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी.

विज्ञापन

राहत एवं बचाव कार्य जारी

सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया. इनमें से पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

दीवार गिरने के कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है. निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच होगी.

ठेकेदार से होगी पूछताछ

पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदारों से पूछताछ की जाएगी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बारिश के बाद दीवार का कुछ हिस्सा कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ. आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर के काम कराया जा रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ