नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब नए सॉफ्टवेयर पर शुरू होंगी रजिस्ट्री, कल से ले सकेंगे लाभ

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में कल से रजिस्ट्री की प्रक्रिया एक नए सॉफ्टवेयर सिस्टम पर शुरू हो रही है. तकनीकी अपग्रेडेशन के तहत पुराना सॉफ्टवेयर हटाकर नया प्लेटफॉर्म इंस्टॉल किया गया है.

Registry

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में कल से रजिस्ट्री की प्रक्रिया एक नए सॉफ्टवेयर सिस्टम पर शुरू हो रही है. तकनीकी अपग्रेडेशन के तहत पुराना सॉफ्टवेयर हटाकर नया प्लेटफॉर्म इंस्टॉल किया गया है. इसी वजह से 10 और 11 नवंबर को सभी कार्यालयों में रजिस्ट्री बंद रही.

नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड सर्वर पर होगा काम

एआईजी द्वितीय बृजेश कुमार ने बताया कि अब विभाग की ऑनलाइन सेवाएं नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड सर्वर से संचालित होंगी. इससे पहले सिस्टम ‘मेघराज क्लाउड सर्वर’ पर चल रहा था, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार सर्वर डाउन रहने के कारण रजिस्ट्री कार्य प्रभावित कर रहा था.

तीन दिन तक हुआ डेटा ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि 8 से 11 नवंबर के बीच नए सर्वर की इंस्टॉलेशन और डेटा ट्रांसफर का काम पूरा कर लिया गया है. इसके बाद दो दिन की सफल टेस्टिंग के बाद कल से सभी कार्यालयों में रजिस्ट्री प्रक्रिया बहाल कर दी गई है.

कल से फिर शुरू होगी रजिस्ट्री

कल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्री नए सॉफ्टवेयर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. विभाग ने इसके लिए टोकन सिस्टम भी जारी कर दिया है, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और लोगों को सुविधा मिले. नए सॉफ्टवेयर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं तेज और सरल हो गई है. जहां पहले एक दस्तावेज की रजिस्ट्री में करीब 10 मिनट लगते थे, वहीं अब सिर्फ 2 से 3 मिनट में पूरी हो जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ