लेफ्ट आंख में थी दिक्कत, राइट आंख का कर दिया ऑपरेशन, डॉक्टर की करतूत का ऐसे हुआ भंडाफोड़

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अस्पताल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक बच्चे की उस आंख का ऑपरेशन कर दिया जो पूरी तरह से ठीक थी। इसकी जानकारी बच्चे के पेरेंट्स को घर पहुंच कर हुई।

Greater Noida Hospital
विज्ञापन

Greater Noida: किसी तरह की बीमारी को ठीक करने के लिए सभी लोग अस्पतालों का रुख करते हैं। उनको कहीं न कहीं ये भरोसा होता है कि डॉक्टर उनकी बीमारी को ठीक कर देंगे। लेकिन यूपी के नोएडा के एक अस्पताल में 7 साल के बच्चे की उस आंख का ऑपरेशन कर दिया गया, जो पूरी तरह से ठीक थी। इस ऑपरेशन के लिए परिवार ने अस्पताल को 45,000 रुपये भरे। अब लड़के के पिता ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल पर 7 साल के लड़के की आंख की फेक सर्जरी करने का आरोप लगा है। लड़के के पिता नितिन भाटी ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके बेटे युधिष्ठिर की बाईं आंख में लगातार पानी आ रहा था, जिसके बाद उसको अस्पताल लाया गया। अस्पताल में युधिष्ठिर की बाईं आंख के बजाय दाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया गया।

Advertisment

45,000 में हुआ ऑपरेशन

नितिन भाटी ने कहा कि मैं अपने बेटे युधिष्ठिर को एक हफ्ते पहले इस अस्पताल में ले गया था। जहां पर उन्होंने मुझे बताया कि बेटे को एलर्जी है। जब एक हफ्ते बाद भी आंख में जलन कम नहीं हुई, तो उन्होंने कहा कि इसका ऑपरेशन करना होगा। इसके बाद बच्चे को ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने बताया कि ये ऑपरेशन सफल रहा, इस दौरान उन्होंने आंख से एक छोटी सी चीज निकाली थी, जिसकी फोटो डॉक्टर ने अपने मोबाइल में दिखाई। इस ऑपरेशन के लिए बच्चे के पिता ने 45,000 रुपये जमा किए थे।

कोई सर्जरी नहीं की गई

ऑपरेशन के बाद बच्चे के साथ परिवार घर लौटा तो देखा कि बच्चे की दूसरी आंख का ऑपरेशन किया गया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत दूसरे आंख के अस्पताल से संपर्क किया, जहां डॉक्टर ने बताया कि आपके बच्चे की कोई सर्जरी नहीं की गई थी। परिवार का कहना है कि अस्पताल ने हमसे पैसे ठगे हैं। इस पूरे मामले के बाद भाटी ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ