---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP Weather: यूपी के कई जिलों में सर्दी की दस्तक, 12 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट, पढ़िए मौसम अपडेट

UP Weather Update: 15 नवंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात, सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई। जानिए मौसम विभाग के मुताबिक आज कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम की ठंडक तो कई दिनों से महसूस हो रही है, लेकिन अब दिन में भी तापमान गिरने लगा है। शुक्रवार सुबह कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य में तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। गुरुवार को अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 14 नवंबर को दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं, देर रात और सुबह प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के तराई बेल्ट में कई जगह पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान केहरे में विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक रहेगी। मौसम विभाग ने 14 नवंबर के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में कोहरा छाएगा उनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में कब सताएगी ठंड? 5 दिन बारिश का अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर 2024 तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 14 और 15 नवंबर तक बहुत घना कोहरा, घना कोहरा और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में ये कोहरा रात और सुबह के समय देखने को मिलेगा। इस दौरान कोहरे की विजिबिलिटी हर इलाके में अलग होगी। जो 50-200 मीटर, 200-500 मीटर और 50 मीटर तक पहुंच सकती है।

---विज्ञापन---

किस शहर में कितना तापमान रहा, दी गई लिस्ट में देखिए।

UP Weather Update

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में इस दिन से पड़ेगी कंपाने वाली ठंड! 8 से 10 डिग्री रह जाएगा तापमान

First published on: Nov 14, 2024 06:54 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola