Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 24 दुकानें ध्वस्त, ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव से सटे सेक्टर 2 और 3 की ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मार्केट पर शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में दो दर्जन यानी 24 दुकानें ध्वस्त कर दी गई।

Greater noida Atikraman

ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव से सटे सेक्टर 2 और 3 की ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव से सटे सेक्टर 2 और 3 की ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मार्केट पर शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में दो दर्जन यानी 24 दुकानें ध्वस्त कर दी गई। लगभग 1 लाख वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है। प्राधिकरण ने मलवा हटाने के साथ ही पौधरोपण शुरू करा दिया है।

ग्रेनो वेस्ट में भूमाफिया सक्रिय

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर सेक्टर 2 और 3 से सटी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण कर आसपास के कुछ लोगों ने मार्केट बना ली। ग्रीन बेल्ट पतवाड़ी गांव के खसरा संख्या 663, 668, 670, 725, 729, 730, 739, 740 और 741 आदि की जमीन पर स्थित है। यहां पर अवैध रूप से ऑटोमोबाइल, अल्युमिनियम वर्क और मार्बल की दुकानें चल रही थी।

विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे

प्राधिकरण की तरफ से इन दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन दुकानें नहीं हटाई गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू की और 4 घंटे तक लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। 8 जेसीबी और 8 डंपर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।

एसीईओ ने दी चेतावनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ