Greater Noida News: यमुना सिटी में जम्मू-कश्मीर की कंपनी करेगी 1000 करोड़ का निवेश, वेयरहाउस व लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की तैयारी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र में निवेश को लेकर बड़ी पहल हुई है। जम्मू-कश्मीर की प्रतिष्ठित कंपनी श्रीकात्यायनी मैटल प्राइवेट लिमिटेड कठुरा ने यीडा क्षेत्र में वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई है।

Yamuna Authority

यमुना प्राधिकरण का कार्यालय (Pic Credit- ANI)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र में निवेश को लेकर बड़ी पहल हुई है। जम्मू-कश्मीर की प्रतिष्ठित कंपनी श्रीकात्यायनी मैटल प्राइवेट लिमिटेड कठुरा ने यीडा क्षेत्र में वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना के लिए कंपनी करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन

26 एकड़ भूमि का आवंटन

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को कंपनी के प्रतिनिधियों को सेक्टर-8 में 26 एकड़ भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र (Letter Of Intent) जारी किया। यह सेक्टर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बेहद नजदीक स्थित है, जहां तेजी से बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर के लिए इस क्षेत्र में संभावनाएं है। एयरपोर्ट के संचालन से पहले ही देश विदेश की कई नामी कंपनियां यहां निवेश में रुचि दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन

वेयरहाउसिंग और लाॅजिस्टिक पार्क पर जोर

यमुना प्राधिकरण द्वारा तय की गई नई औद्योगिक नीति के तहत सेक्टर 8, 28, 29 और 33 जैसे क्षेत्रों को वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक पार्क के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। श्रीकात्यायनी मैटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित यह पार्क न केवल निवेश को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ