Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। महिला को स्कॉर्पियो से रौंदा गया था, ताकि मामला हादसे का लगे। पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और निकला। हत्या के आरोप में दंपती को अरेस्ट कर मृतका का मोबाइल और स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले को सॉल्व किया है।
यह भी पढ़ें:UP के गाजीपुर में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत
मृतका की पहचान काजल चौहान के तौर पर हुई थी, जो अपने बॉयफ्रेंड शिव पांडे के साथ एक साल से रिलेशन में थी। काजल ग्रेटर नोएडा में रूम लेकर रह रही थी। आरोपी शिव पांडे ने अपने शादीशुदा होने की बात गर्लफ्रेंड से छिपा रखी थी। दोनों के रिश्ते के बारे में आरोपी की पत्नी प्रतिमा को पता लग गया था। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच समय-समय पर विवाद होता था। काजल ने शिव पांडे के सामने प्रॉपर्टी और स्कॉर्पियो में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया था।
16 जनवरी को बुलाया था मिलने
पुलिस के मुताबिक प्रतिमा को जब काजल की डिमांड के बारे में पता लगा तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। साजिश रचकर शिव पांडे ने 16 जनवरी को काजल को मिलने के बहाने ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर में बुलाया था। आरोपी अपनी पत्नी को स्कॉर्पियो में लेकर आया था। दोनों को जैसे ही काजल दिखी, आरोपियों ने उसे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के नीचे रौंद डाला था। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। काजल की मौके पर मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें:Video: मुंडका से आजाद प्रत्याशी रामवीर शौकीन के दफ्तर में घुसी कार; पैर में फ्रैक्चर, बोले- जानलेवा हमला हुआ
पुलिस के अनुसार काजल की मां ने 18 जनवरी को मामले की शिकायत थाना नॉलेज पार्क पुलिस को दी थी। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मां ने बेटी को दुर्घटना में मार देने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की तो शक के घेरे में शिव पांडे आ गया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को भी अरेस्ट कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। स्कॉर्पियो को रिकवर कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
42 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines