Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अभी शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रावास में छात्रा ज्योति शर्मा के आत्महत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक और छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अब छात्रा Khushboo ने आत्महत्या की है वह नाॅलेज पार्क स्थित जीएनआईटी काॅलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। उसकी परीक्षा चल रही थी। सेंटर केसीसी इंस्टीट्यूट में था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान छात्रा के पास से पर्ची मिली। इसके बाद उसे परीक्षा में फेल कर दिया गया। इस तनाव में छात्रा ने आत्महत्या कर ली है।
तनाव में थी छात्रा
जांच के दौरान पता चला है कि छात्रा बीटा 2 थाना क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रहती थी। वह कई दिनों से तनाव में थी। परिजनों का आरोप है कि पर्ची मिलने के उस पर चुप रहने का दबाव बनाया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि जिस सब्जेक्ट की परीक्षा थी पर्ची उस विषय की नहीं मिली थी। इसके बावजूद उनकी बच्ची को परेशान किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
बीटा 2 व नाॅलेज पार्क दोनों थानों की पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। परिजनों का आरोप है परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका छीन ली गई थी। इस वजह से बच्ची तनाव में आ गई थी। उसको कोई भावनात्मक सपोर्ट नहीं किया गया इस वजह से छात्रा ने यह कदम उठाया है।
बीडीएस की छात्रा भी कर चुकी है आत्महत्या
यह छात्रा के आत्महत्या का 10 दिनों के अंदर लगातार दूसरा मामला है। इससे पहले शारदा यूनिवर्सिटी के बीडीएस में पढ़ने वाली छात्रा ज्योति ने दो टीचरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों टीचरों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब लगातार यह दूसरा मामला सामने आया है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बैड टच करने वाले को 3 साल की सजा
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines