Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस 1 सोसायटी में पालतू जर्मन शेफर्ड ने निवासी पर हमला कर दिया। सीढ़ी से उतर रहे युवक को पंजा मार दिया। पालतू डाॅग के हमले से निवासियों में रोष है। डाॅग ने मजल नहीं पहना हुआ था। एक महिला अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। तभी डाॅग अटैक की यह घटना हुई।
सीढ़ियों पर अचानक दौड़ा कुत्ता
घटना के वक्त एक अन्य महिला भी वहीं मौजूद थी, लेकिन कुत्ता अचानक युवक पर झपट पड़ा और उसके पैर पर पंजा मार दिया। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह घायल हो गया। लोगों का कहना है कि अगर युवक थोड़ी और देर करता तो कुत्ता गंभीर चोट भी पहुंचा सकता था।
डाॅग बन रहे हमले का कारण
इस घटना के बाद सोसायटी के कई निवासियों में नाराजगी देखने को मिली। सी 1 टावर में रहने वाले हिमांशु ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहते है। घटना के समय 10वें फ्लोर से नीचे उतर रहे थे। तभी पालतू कुत्ता उन पर दौड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोसायटी में पालतू और आवारा जानवरों को लेकर कोई सख्त नीति है?
एओए बोली जानकारी नहीं
एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के सचिव संदीप ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं थी, लेकिन डॉग पॉलिसी से जुड़े दिशानिर्देश समय-समय पर निवासियों को भेजे जाते है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोसायटी परिसर में पालतू जानवरों के रखरखाव को लेकर स्पष्ट नियमों की कमी है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर फांसी के फंदे से झूला
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
11 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
11 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
12 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
17 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
18 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines