News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस 1 सोसायटी में पालतू जर्मन शेफर्ड ने निवासी पर हमला कर दिया। सीढ़ी से उतर रहे युवक को पंजा मार दिया। पालतू डाॅग के हमले से निवासियों में रोष है। डाॅग ने मजल नहीं पहना हुआ था। एक महिला अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। तभी डाॅग अटैक की यह घटना हुई।
घटना के वक्त एक अन्य महिला भी वहीं मौजूद थी, लेकिन कुत्ता अचानक युवक पर झपट पड़ा और उसके पैर पर पंजा मार दिया। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह घायल हो गया। लोगों का कहना है कि अगर युवक थोड़ी और देर करता तो कुत्ता गंभीर चोट भी पहुंचा सकता था।
इस घटना के बाद सोसायटी के कई निवासियों में नाराजगी देखने को मिली। सी 1 टावर में रहने वाले हिमांशु ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहते है। घटना के समय 10वें फ्लोर से नीचे उतर रहे थे। तभी पालतू कुत्ता उन पर दौड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोसायटी में पालतू और आवारा जानवरों को लेकर कोई सख्त नीति है?
एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के सचिव संदीप ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं थी, लेकिन डॉग पॉलिसी से जुड़े दिशानिर्देश समय-समय पर निवासियों को भेजे जाते है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोसायटी परिसर में पालतू जानवरों के रखरखाव को लेकर स्पष्ट नियमों की कमी है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर फांसी के फंदे से झूला
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।