Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सप्लाई के लिए लाया गया 40 लाख का गांजा जब्त

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक 3 थाना पुलिस, CRT Team ने 2 गांजा तस्करों को धर दबोचा है। दोनों 40 लाख का गांजा शहर में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे। ट्रक में ग्रेनाइट पत्थर के बीच में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से 164 किलो गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अलीहसन व योगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर चले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Greater Noida Drugs Supplier
विज्ञापन

टोनी से मिलता था गांजा
पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि अलीहसन व योगेंद्र आंध्र प्रदेश से ग्रेनाइट पत्थर लेकर चलते थे। रास्ते में उड़ीसा में उनका साथी अरविंद उर्फ टोनी उनको गांजा देता था। रास्ते में ही ट्रक में पत्थर के बीच में गांजा छिपा दिया जाता था। अलीहसन गाड़ी का ड्राइवर है जबकि योगेंद्र ट्रक का मालिक है। मोटे मुनाफे के चक्कर में दोनों मिलकर यह धंधा कर रहे थे।

Advertisment

2019 से कर रहे तस्करी
दोनों आरोपी वर्ष 2019 से गांजा तस्करी का अवैध धंधा कर रहे है। पूर्व में दोनों गांजा तस्करी के मामले में उड़ीसा के थाना छतरपुर से जेल जा चुके है। दोनों का केस ट्रायल पर है। वर्तमान में दोनो जमानत पर बाहर है। जेल से बाहर आते ही दोनों ने फिर से गांजा तस्करी का अवैध धंधा स्टार्ट कर दिया।

ऐसे पुलिस से बचते थे
जब भी रास्ते में ट्रक को पुलिस रोकती थी तो आरोपी ग्रेनाइट पत्थर का बिल दिखाकर पुलिस चेकिंग से बच निकलते थे। इस बार ईकोटेक 3 क्षेत्र में सीआरटी टीम से आरोपी बच नहीं पाए। टीम को मिली सटीक सूचना के आधार पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को 25 हजार का ईनाम दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ