Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जमीनों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मई 2023 से शुरू हुआ मामला
सेक्टर 47 के रहने वाले शिवांग ढाका की शिकायत पर दर्ज हुए केस में कहा गया है कि वह अपनी कंपनी मैसर्स अथर्व इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। मई 2023 में उनकी मुलाकात पूर्व प्रधान रविंद्र भाटी, अजीत चैहान, बच्चन सिंह और एक मंदिर के पुजारी के माध्यम से सुरेश कुमार सरीन और उनके बेटे सचिन सरीन से कराई गई। आरोप है कि इन लोगों ने दादरी मेन रोड स्थित एक कीमती भूमि को जल्द फ्री होल्ड कराने और उस पर चल रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के केस को जल्द अपने पक्ष में निपटवाने का भरोसा दिलाया।
31 करोड़ में हुआ सौदा
भरोसे पर पीड़ित ने सुरेश और सचिन सरीन से 31 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय किया। एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपये नकद और 45 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से सुरेश सरीन के खाते में ट्रांसफर किए गए। एक जून 2023 को सरीन फार्म स्थित मंदिर में राजीव नागर की मौजूदगी में एमओयू भी साइन हुआ।
बनाने लगे बहाने
अलग-अलग बहानों से पीड़ित से कुल 1.50 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो जमीन का केस निपटा, न ही रजिस्ट्री की गई। जब पीड़ित ने बार-बार पैसे की मांग की तो उन्हें धमकाया गया कि यदि कानूनी कार्रवाई की तो जान से मरवा दिया जाएगा। अब मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान रविंद्र भाटी, अजीत चैहान, बच्चन सिंह, मंदिर के पुजारी, सुरेश सरीन और सचिन सरीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
55 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines