Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित गद्दे के गोदाम में सोमवार सुबह 8:30 बजे आग लग गई। सूचना पाते ही 5 मिनट के अंदर फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बड़ा रूप लेती इससे पहले ही टीम ने उस पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
लोगों की भीड़ हो गई थी एकत्र
जैसे ही गद्दे के गोदाम में आग लगी। आग की बड़ी-बड़ी लपटें हवा में जाने लगी। यह देखकर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। गनीमत रही कि फायर की गाड़ी मौके पर समय से पहुंच गई इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटों की वजह से हवा में वायु प्रदूषण जरूर फैला है।
लाखों का हुआ नुकसान
आग की वजह से गद्दे के गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जिस दौरान आग लगी उस दौरान वहां गद्दे, रूई समेत कई अन्य सामान रखा हुआ है। राख हुए सामान की कीमत लाखों में है। ऐसे में अभी उसका आंकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर की टीम ने आस-पास की फैक्ट्री व दुकानों का निरीक्षण किया है। सभी को एहतियात बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में इंजीनियर से लूट करने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटर
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
18 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines