ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिले 6 फीसद के आबादी प्लाट, लंबे समय से थी मांग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में किसानों को 6 फीसद के आबादी प्लाट बृहस्पतिावर को मिल गए है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से प्लाट का आवंटन पत्र सौंपने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर को बुलाया गया। विधायक की मौजूदगी में किसान प्लाट पाकर खुश दिखे।

Farmers Got Plot
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में किसानों को 6 फीसद के आबादी प्लाट बृहस्पतिावर को मिल गए है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से प्लाट का आवंटन पत्र सौंपने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर को बुलाया गया। विधायक की मौजूदगी में किसान प्लाट पाकर खुश दिखे। लंबे समय से किसान प्लाट की मांग कर रहे थे। उनकी जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण की गई थी।

विधायक बोले भाजपा किसानों की हितैषी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों को संबोधित करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। हमेशा भाजपा ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग का प्रमुखता से हल कराया जा रहा है। जिन किसानों को प्लाट नहीं मिले है जल्द ही उनको भी प्लाॅट मिलेगा।

Advertisment

लंबे समय से थी मांग

सूरजपुर के किसान 6 फीसद प्लाट की पिछले कई सालों से मांग कर रहे थे। उनकी मांग को दादरी विधायक द्वारा शासन में भी उठाया गया। किसानों का कहना है कि प्लाट पाकर उन्होंने राहत की सांस ली है। उनके जीवन यापन के लिए इस प्लाट का मिलना जरूरी था। उनकी जमीन अधिग्रहण होने के बाद प्लाट उनकी आय का साधन बनेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ