ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत, खड़े कैंटर में घुसी कार

Car Accident in Noida: नोएडा में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं और 3 मृतक एक परिवार के सदस्य हैं। हादसे में एक परिवार खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कि हादसा कहां और कैसे हुआ?

Greater Noida Expressway Road Accident

टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

Greater Noida Expressway Road Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में भिड़ गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके बेटे समेत 2 अन्य लोग शामिल हैं। 3 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। हादसा सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरफ जाने वाली रोड पर हुआ। मारुति वैगनार कार हादसाग्रस्त हुई है। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया।

यह भी पढ़ें:UP के बिजनौर में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं फर्श पर

विज्ञापन

घायल ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क के पास हुआ। एक वैगनार कार नंबर HR 51BY 1774 में 5 लोग सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास कैंटर नंबर UP 85 CT 8591 खड़ा था, जो खराब था। वैगनार ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। हादसे में घायल कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अन्य घायलों को राहगीरों और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मिलकर क्षतिग्रस्त कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हाईवे पर अब ट्रैफिक की आवाजाही बहाल हो गई है।

दादरी के रहने वाले थे पांचों मृतक

हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त अमन पुत्र देवी सिंह उम्र करीब 27 साल, देवी सिंह पुत्र रामशाह उम्र करीब 60 साल, राजकुमारी पत्नी देवी सिंह उम्र करीब 50 साल, विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह उम्र करीब 40 साल, कमलेश पत्नी जीवन उम्र करीब 40 साल के रूप में हुई है। मरने वाले लोग दादरी के पास काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ा के निवासी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे का शिकार हुए लोग कहीं से वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ