ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, युवक की हत्या करने वाले बदमाश को लगी गोली
Written By News24 हिंदी

Credit- News 24 GFX
Written By News24 हिंदी

Credit- News 24 GFX
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस व हत्या के मामले में फरार बदमाश के बीच सोमवार देर रात गांव नंगला नैनसुख क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में बदमाश सचिन गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. बदमाश की निशानदेही पर मौके से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है.
बदमाश को गांव नंगला नैनसुख से हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान आईटीआई कॉलेज के पास बदमाश ने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सतन उर्फ सतेंद्र निवासी गांव नंगला नैनसुख के प्लॉट पर उसके भाई राजेश के साथ शराब पी रहा था. कहासुनी के बाद उसने अपने पास मौजूद तमंचे से राजेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद वह फरार हो गया था. पुलिस रिकॉर्ड में सचिन के खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, आगजनी, जानलेवा हमला और बलवा जैसी धाराएं शामिल हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: