Greater Noida News: दीपावली की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटी में लगी आग, समय पर पाया गया काबू

Greater Noida News: दीपावली पर सोमवार रात हुई आतिशबाजी के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटी में आग लगने की घटना सामने आई है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स, निराला एस्टेट, स्प्रिंग मिडोस समेत 5 सोसासयटी के फ्लैट में आग लगने की घटना हुई. गनीमत रही कि किसी मामले में कोई जनहानि नहीं हुई.

Noida Fire In Factory

Greater Noida News: दीपावली पर सोमवार रात हुई आतिशबाजी के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटी में आग लगने की घटना सामने आई है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स, निराला एस्टेट, स्प्रिंग मिडोस समेत 5 सोसासयटी के फ्लैट में आग लगने की घटना हुई. गनीमत रही कि किसी मामले में कोई जनहानि नहीं हुई. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है.

विज्ञापन

राॅकेट और स्काई लैंटर्न से आग की आशंका

जिन फ्लैट में आग लगी है उनमें राॅकेट और स्काई लैटर्न से आग लगने की आशंका है. इससे संबंधित पोस्ट एक्स पर की गई है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक्टिव रहने वाले समाजसेवी अभिषेक कुमार ने इस संबंध में चिंता जताई है.

विज्ञापन

खुद बालकनी में चढ़ गए लोग

सोमवार की रात फ्लैट में जब आग लगी तो पीड़ित घर बर्बाद होने के डर से खुद बालकनी में चढ़ गए. फायर की टीम भी मौके पर पहुंची. हालांकि उससे पहले ही लोगों ने खुद ही आग बुझा ली थी.

पिछले साल भी लगी थी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यह कोई पहली बार नहीं है जब आग लगी है. पिछले साल भी आतिशबाजी के दौरान कई फ्लैट में आग लगी थी. हर बार दीपावली के दौरान ऐसे मामले सामने आते है. ऐसे मामले लोगों की जान से खिलवाड़ करते है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ