Greater Noida News: दिवाली का पर्व रोशनी, उत्साह और उमंग का प्रतीक है. इस उल्लास के बीच अगर सावधानी न बरती जाए, तो त्योहार की रौनक आंखों की रोशनी छीन सकती है. नेत्र विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आंखों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है.
आंखों के लिए गंभीर खतरा बन रही है आतिशबाजी
सरकारी अस्पताल जिम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कृष्ण कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पटाखों में प्रयुक्त बारूद में फासफोरस जैसे रसायन होते हैं, जिनसे निकलने वाला धुआं आंखों में जलन, संक्रमण, एलर्जी और यहां तक कि रेटिना को नुकसान भी पहुंचा सकता है. कई मामलों में इससे मोतियाबिंद और मांसपेशियों को स्थायी क्षति तक की नौबत आ सकती है.
बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक
बच्चों की आंखों की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं, इसलिए आतिशबाजी उनके लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को आतिशबाजी से दूरी बनाकर ही खेलने देना चाहिए और बेहतर हो कि बड़ो की निगरानी में ही उन्हें पटाखे जलाने दिए जाएं.
रेटिना हो सकती है खराब
पटाखों से निकलने वाला धुआं सीधे आंखों की सतह और रेटिना को प्रभावित करता है. अचानक धमाका या चिंगारी लगने से आंखों में चोट लग सकती है, जो कि कई बार रोशनी तक छीन सकती है. दिवाली के दौरान देशभर के अस्पतालों में हर साल सैकड़ों आंखों से जुड़ी आपातकालीन स्थितियों के मामले सामने आते हैं.
उपाय और प्राथमिक उपचार
आंखों में जलन या चिंगारी लगने पर तुरंत ठंडे पानी से आंखें धोएं. आंखों को रगड़ने से बचें और किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें. बच्चों को सेफ्टी गॉगल्स पहनाकर ही आतिशबाजी के करीब ले जाएं.
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन पर मुआवजे को लेकर अवैध निर्माण, 112 पर होगी एफआईआर
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 hr ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
15 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines