नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन पर मुआवजे को लेकर अवैध निर्माण, 112 पर होगी एफआईआर

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में बड़ा खेल सामने आया है. जेवर क्षेत्र के छह गांवों में अब तक 1181.27 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा प्राप्त करने वाले ग्रामीणों द्वारा एक बार फिर अवैध निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई है.

Noida International Airport

नोएडा एयरपोर्ट (प्रतिकात्मक फोटो)

विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में बड़ा खेल सामने आया है. जेवर क्षेत्र के छह गांवों में अब तक 1181.27 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा प्राप्त करने वाले ग्रामीणों द्वारा एक बार फिर अवैध निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई है. खासकर करौली बांगर, रन्हेरा और कुरैब गांवों में मुआवजा और प्लॉट की लालच में पुश्तैनी मकानों के नाम पर नए निर्माण तेजी से किए जा रहे हैं.

टीम ने किया सर्वे

तहसीलदार जेवर ने लेखपालों की टीम को प्रभावित गांवों में भेजकर सर्वे कराया. सर्वे में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई. इसके बाद संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए. आदेशों का कोई असर होता नहीं दिखा और निर्माण कार्य यथावत जारी रहा.

विज्ञापन

एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जेवर अभय कुमार सिंह ने अब कोतवाली जेवर व रबूपुरा पुलिस को अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. प्रशासन अब अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई की तैयारी में है.

मुआवजे की दोहरी मार

प्रशासन का मानना है कि कुछ लोग पहले ही मुआवजा ले चुके हैं, लेकिन दूसरी बार लाभ उठाने के उद्देश्य से पुराने मकानों की जगह नए निर्माण कर रहे हैं, ताकि भविष्य में पुनः मुआवजा या प्लॉट की मांग की जा सके. इससे सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग होगा और एयरपोर्ट परियोजना की गति भी प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ