हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पताल में भूखे नहीं सोएंगे तीमारदार, नई स्कीम शुरू

नोएडा में अब बीमार लोगों के साथ आने वाले लोगों को केवल 10 रुपये में खाना मिलेगा। यह उन लोगों के लिए है, जिनको महंगा खाना खरीदने में परेशानी होती है। साथ ही जो लोग खाने का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं, उनको फ्री खाना दिया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में एक अच्छी पहल की गई है। दरअसल, यहां पर एक किफायती भोजन योजना धनवंतरि अन्नपूर्णा केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां पर नया केंद्र अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को केवल 10 रुपये में किफायती, पौष्टिक और अच्छा खाना दिया जाएगा। इसके अलावा, कुछ ऐसे लोग जो खाना खरीद नहीं सकते हैं, उनके लिए फ्री में खाने का इंतजाम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा केंद्र अस्पताल में हर दिन यह सुविधा सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी।

पहले मरीजों को मिलता था फ्री खाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GIMS में अब तक, केवल मरीजों के लिए ही भोजन की सुविधा दी जाती थी, जिसमें उनके तीमारदारों को खुद ही खाना खरीदकर खाना पड़ता था। कई बार बाहर का खाना साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए ही धनवंतरि अन्नपूर्णा केंद्र की शुरुआत की गई है। एक सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने अन्नपूर्णा केंद्र की शुरुआत की है। इसी के साथ अब अस्पताल के परिसर में स्वच्छ भोजन का विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के नियम बदले, बद्रीनाथ धाम में फोटो-वीडियो लेने पर तगड़ा जुर्माना

विज्ञापन

फ्री में मिलेगा खाना

GIMS के डायरेक्टर राकेश गुप्ता का कहना है कि इस केंद्र में 10 रुपये की मामूली लागत पर लोग स्वच्छ और पौष्टिक खाना खा सकते हैं। वहीं, जो लोग यह 10 रुपये भी नहीं दे सकते हैं, उनके लिए खाना फ्री रहेगा। सोमवार से इसकी शुरुआत हुई है। आपको बता दें कि इस तरह की सुविधा की यहां पर बहुत पहले से जरूरत थी। तीमारदारों को खाने की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम कर रहा धन्वंतरि सेवा न्यास पहले से ही कई सरकारी संस्थानों में इस तरह की सेवाएं दे रहा है। धन्वंतरि सेवा न्यास लखनऊ और अन्य जगहों के कई सरकारी अस्पतालों में इसी तरह की सेवाएं दे रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान जाने के सवाल पर क्या बोली सीमा हैदर? मैं भारत की बहू हूं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola