हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में सास ने दामाद के साथ ऐसा क्या किया, थाने के बाहर जमा हो गई लोगों की भीड़

Greater Noida News : हरियाणा के रहने वाले एक युवक की शादी छह महीने पहले दनकौर की रहने वाली युवती से हुई। दोनों के बीच शुरू के एक महीने को सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद दोनों में विवाद होना शुरू हो गया।

विज्ञापन
Crime

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया है, जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दनकौर थाने के बाहर सास ने अपने दामाद को जमकर कूट दिया। दामाद अक्सर महिला की बेटी को परेशान करता है। उसके साथ मारपीट करता है। इससे नाराज सास ने दामाद को सबक सिखाया। सास जब दामाद को थाने के बाहर पीट रही थी तो लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस थाने के बाहर आ गई तब तक सास आटो में बैठकर वहां से फरार हो गई।

छह महीने पहले हुई थी शादी

हरियाणा के रहने वाले एक युवक की शादी छह महीने पहले दनकौर की रहने वाली युवती से हुई। दोनों के बीच शुरू के एक महीने को सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। ससुराल पक्ष के लोग युवती को परेशान करने लगे। युवती ने अपने परिजन से बताया और दनकौर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया।

मौका मिलते ही सास ने पीट दिया

पुलिस ने बहुत देर तक दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के प्रयास के बाद भी मामला नहीं सुलझा। दोनों पक्ष के लोग थाने से बाहर चले गए। इसी बीच दामाद को थाने से बाहर देखकर सास ने अपना आपा खो दिया। वह दामाद की पिटाई करने लगी। उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ दामाद को धर दिए। लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर सास आटो में बैठकर फरार हो गई।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि यदि दामाद की तरफ से मामले में तहरीर दी जाती है तो केस दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला घर में होने वाली छोटी मोटी कलह का है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola