Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 19 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दादरी तिराहे से आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) तक की सड़क को नई जिंदगी मिलने जा रही है. एक दौर में अपनी मजबूत आरसीसी तकनीक और सुगम यातायात के लिए मशहूर यह सड़क वक्त के थपेड़ों से जर्जर हो चुकी थी. गड्ढों और धूल से भरी इस सड़क ने वाहनों की रफ्तार रोक दी थी. अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस दो किलोमीटर लंबे मार्ग के कायाकल्प के लिए 18 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उम्मीद है कि अगले माह से काम भी शुरू हो जाएगा.
सड़क, डिवाइडर और नालों का होगा निर्माण
दादरी विधायक तेजपाल नागर के आग्रह पर प्राधिकरण की इंजीनियरिंग टीम ने मौके का निरीक्षण कर पूरा एस्टीमेट तैयार किया है. 2.1 किमी सड़क पर 20 सेमी मोटी सीसी लेयर डाली जाएगी. इसकी अनुमानित लागत 6.06 करोड़ रुपये है. दोनों ओर बने 4200 मीटर लंबे ईंटों के नाले को आरसीसी से दोबारा बनाया जाएगा. इसकी अनुमानित लागत 4.96 करोड़ रुपये आंकी गई है. टूटा हुआ डिवाइडर नए सिरे से तैयार किया जाएगा. फुटपाथ और जल निकासी की व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा. इन सभी कार्यों की कुल लागत 18 करोड़ रुपये आंकी गई है.
जाम और जलभराव से मिलेगी राहत
इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को हर रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. वर्तमान में सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन धीमी गति से चलते हैं, जिससे समय की बर्बादी और ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है. साथ ही बरसात के मौसम में जलभराव एक बड़ी समस्या बनकर उभरता है. नई सड़क के साथ बनने वाले आरसीसी नाले इस समस्या का स्थायी समाधान देंगे.
मंजूरी के बाद तुरंत शुरू होगा काम
वर्तमान में परियोजना को लेकर वित्तीय मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है. जैसे ही अनुमोदन और फंड जारी होता है, प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा और निर्माण कार्य समय से प्रारंभ कर दिया जाएगा.
क्या बोले दादरी विधायक ?
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि सड़क की हालत को लेकर लोग वर्षों से परेशान थे. मैंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और अब खुशी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसे संज्ञान में लेते हुए पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जल्द ही टेंडर जारी कर काम शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण की 219वीं बोर्ड बैठक, 12 साल से खाली प्लाॅट का आवंटन होगा निरस्त
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines