Greater Noida Crime Story: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 7 दिन पहले बिरोंडा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार महेश ने पत्नी पूजा के अवैध संबंधों का विरोध किया था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी प्रहलाद के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक सुलभ शौचालय का केयर टेकर था। हत्या के बाद दोनों ने शव को शौचालय की छत पर फेंक दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां दोनों को जेल भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए बीटा-2 पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई की शाम बिरोंडा गांव के पास स्थित सुलभ शौचालय की छत पर शव होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो यह सामने आया कि शव शौचालय के केयर टेकर महेश का है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। युवक की हत्या के बाद से ही उसकी पत्नी डेढ़ साल के बच्चे को लेकर गायब थी। इसके बाद पुलिस की शक की सुई युवक की पत्नी की ओर गई। मामले में ठेकेदार ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ेंः ‘बाबा की चरणरज नहीं, जहरीले स्प्रे ने मचाई थी भगदड़’, सूरजपाल के वकील ने किया नया दावा
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया ये घिनौना काम
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पत्नी पूजा और उसके प्रेमी प्रहलाद को एटीएस गोल चक्कर के पास से अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में पूजा ने बताया कि उसके पति महेश ने प्रहलाद के साथ अवैध संबंधों का विरोध किया था इसके बाद दोनों ने मिलकर महेश की हत्या कर दी। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी पूजा ने प्रेमी प्रहलाद के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जांच में सामने आया कि महिला पूजा के शादी से पहले ही प्रेमी प्रहलाद से संबंध थे। पूजा और प्रहलाद एक ही गांव के रहने वाले थे लेकिन पूजा की शादी उसके परिजनों ने महेश से कर दी। शादी के बाद भी पूजा अपने प्रेमी के साथ संपर्क में थी और महेश के काम पर जाने के बाद वह प्रहलाद से चोरी छिपे मिला करती थी। 1 जुलाई को जब महेश ड्यूटी पर गया तो पत्नी पूजा ने प्रेमी प्रहलाद को घर बुला लिया। इस बीच अचानक महेश घर पहुंच जाता है तो पत्नी की पोल खुल जाती है। इसके बाद दोनों ने मिलकर महेश की हत्या कर दी और शव को शौचालय की छत पर फेंक दिया और फरार हो गए।
ये भी पढ़ेंः हत्यारोपी का हाई वोल्टेज ड्रामा, गिरफ्तार किया तो खुद को गोली मार लूंगा…जानें UP पुलिस ने आखिर कैसे दबोचा?
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines