कॉलेज हॉस्टल के खाने में निकली ऐसी चीज, छात्रों की निकल गई चीख

Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज हॉस्टल में कैंटीन के खाने में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। लोगों ने इस वीडियो से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

Noida News, Greater Noida Authority, Video viral, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल के टिफिन बॉक्स में रेंगता कीड़ा

विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कॉलेज का हॉस्टल है। इस हॉस्टल में 100 से ज्यादा छात्र रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात हॉस्टल में रहले वाले छात्रों को दिए खाने के टिफिन में कीड़े निकल गए। टिफिन में एक-दो नहीं कई कीड़े चल रहे थे। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। खाने की गुणवत्‍ता और कैंटीन की साफ-सफाई पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नॉलेज पार्क के विभिन्‍न कॉलेज व यूनिवर्सिटी में लाखों छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। अधिकतर छात्र हॉस्टल में ही रहते हैं। इनके खाने की गुणवत्‍ता पर अक्‍सर सवाल उठते रहते हैं। हॉस्टल व कॉलेजों की कैंटीन में दिए जाने वाले खाने में कीड़े निकलने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। एक बार फिर नॉलेज थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में कैंटीन के खाने में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला सोमवार रात का है। छात्रों ने कीड़े वाले खाने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

Advertisment

लोगों ने ट्विवट कर दागे सवाल

सोशल मीडिया हैंडल से कई यूजर इस वीडियो को शेयर कर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 21 सेकेंड की इस वीडियो में छात्र टिफिन लंच के ऊपर और खाने में रेंगते कीड़े दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कॉलेज हॉस्टल के एवज में मोटी रकम लेता है। इसके बाद भी छात्र को सही खाना नहीं दे पाता है। इस पूरे मामले को ग्रेनो अथॉरिटी को संज्ञान लेना चाहिए।

पूर्व में भी आ चुके हैं कई मामले

बताया जा रहा है कि पूर्व में जीएल बजाज, आईआईएलएम व अन्‍य कॉलेजों में छात्रों को दिए गए खाने में कीड़े निकलने का मामला सामने आ चुका है। लॉयड कॉलेज में खाना खाने से कई छात्र बीमार भी हो चुके हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ