Greater Noida Car Accident: दिवाली पर ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यहां सूरजपुर कस्बे में हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा शुक्रवार रात को हुआ। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बर्तन की दुकान में घुस गई। हादसे में ग्राहक के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे हाॅस्पिटल में एडमिट कराया।
हादसे से दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर बर्तन की दुकान में जा घुसी। कस्बे की मेन मार्केट में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक ग्राहक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक दुकान पर बर्तन खरीद रहा होता है। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी बर्तन की दुकान में घुस जाती है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी के गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वे खोल नहीं पाए।
ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा हिट एंड रनः दिवाली पर तेज रफ्तार SUV ने महिला को उड़ाया, Video वायरल
दुकानदार का नुकसान हुआ
सूरजपुर कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एक आई-10 गाड़ी को कुछ मिस्त्री चलाकर ला रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर गाड़ी एक बर्तन की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार का नुकसान हुआ है। चैकी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में बैठे लोगों को मामूली चोट आई है। किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः जाको राखे साइयां, मार सके न कोई… जन्म लेते ही कलयुगी मां ने 50 फीट ऊंचे पुल से फेंका, फिर भी नहीं हारी जंग
संबंधित खबरें
UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
11 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
33 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
21 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines