हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'मां के साथ ही उतरूंगा…', नोएडा की धधकती बस में मां का के साथ रहा 28 साल का बेटा; दोनों की हुई मौत

बुधवार देर रात को दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक AC स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना के वक्त बस में 35 लोग सवार थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई. बस में 28 साल के शशांक गुप्ता भी अपनी मां के साथ मौजूद थे, जिनकी मौत हो गई

विज्ञापन
नोएडा की धधकती बस में मां का के साथ रहा 28 साल का बेटा (Photo: ANI/PTI)

बुधवार देर रात को दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक AC स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. ये हादसा तब हुआ, जब बस जेवर के पास यमुना एक्स्प्रेसवे के पास थी. इस दुर्घटना के वक्त बस में 35 लोग सवार थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई. बस में 28 साल के शशांक गुप्ता भी अपनी मां के साथ मौजूद थे, जिनकी मौत हो गई. हादसे में बचने वालों में दो ड्राइवर्स, कंडक्टर और 26 यात्री थे. ड्राइवर ने बताया कि आखिरी बार शशांक ने उनसे कहा था कि वो बस से तभी उतरेंगे, जब उनकी मां बाहर आ जाएंगी. लेकिन अफसोस ये है कि मां और बेटा दोनों ही उस जलती हुई बस से बाहर नहीं आ सके.

ये भी पढ़ें: 60 चालान, 1.7 लाख के पेंडिंग… फिर भी कैसे दौड़ रही थी ‘मौत की बस’; जानिए- यमुना एक्सप्रेसवे वाली बस का क्राइम रिकॉर्ड

मां-बेटे के शव बरामद

शुक्रवार को आग में बुरी तरह झुलसे शशांक गुप्ता और उनकी मां सुनीता गुप्ता के शवों की पहचान की गई. परिवार वालों ने सुनीता गुप्ता की पहचान उनकी लंबाई से और शशांक गुप्ता की पहचान उनकी अंगूठी से की. दरअसल, दोनों मां-बेटे का साथ में ट्रैवल करने का कोई प्लान नहीं था. महोबा के चरखारी की रहने वाली सुनीता गुप्ता के घुटने में लंबे वक्त से दर्द था, जिसका इलाज वो एक महीने से गुरुग्राम में अपने बेटे शशांक के पास रहकर करा रही थीं. घुटने में दर्द की वजह से वो ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थीं.

विज्ञापन

बस में क्यों कर रहे थे सफर?

चरखारी में शशांक गुप्ता के चाचा को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद दोनों को घर लौटना था. उन्होंने ट्रेन की टिकट के लिए काफी हाथ-पैर मारे, लेकिन नहीं मिली. मजबूरन उन्हें राज कल्पना ट्रैवल्स की स्लीपर बस में पीछे की सीटें बुक करवाईं. परिवार के मुताबिक, बस में आग लगने से पहले ही यात्रियों को बस के अंदर कुछ जलने की गंध महसूस हुई थी. शशांक के पिता ने बताया कि यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर को इस बात की जानकारी भी दी थी, लेकिन बस नहीं रोकी गई. बस में मौजूद कुछ यात्रियों का ये भी आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर केबिन में स्मोकिंग भी कर रहे थे. आग फैलने के बाद बस में धुआं भर गया, यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए, लेकिन फिर भी 9 लोगों की जान नहीं बच पाई.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत



विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola