दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात भयानक सड़क हादसा हुआ. 35 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में आग लग गई. हादसे में 9 यात्रियों की मौत होने की खबर है. बिहार नंबर की स्लीपर बस ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी कि दयानतपुर गांव के पास इसमें से धुंआ निकलने लगा. देखते ही देखते आग की लपटों ने बस को घेर लिया. आग देख ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे पार्क किया. यात्रियों में चीख पुकार मची गई और वे बस से कूदने लगे.
कैलाश अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया
बता दें कि स्लीपर बस में सवार यात्री टूरिस्ट थे और मथुरा से वृंदावन जा रहे थे कि जेवर के पास हादसा हो गया. घायल लोगों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग लगने के कारण पता नहीं चल पाए हैं. यात्रियों में ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जिनमें कुछ दिव्यांग बच्चे भी थे. जो बस में अचानक लगी भीषण आग में फंस गए थे.
डबल डेकर बस में ऊपर बैठे लोग आग में फंसे
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आग से बस में ऐसे धमाके हुए, मानो पटाखे फूट रहे हों. हो सकता है कि बस में पटाखे हों. बस डबल डेकर थी और ऊपर के हिस्से में बैठे लोग ही आग में फंस गए थे. बस धू-धू कर जल रही थी और आग इतनी विकराल थी कि राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई. हादसे का पता चलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की प्राइवेट सिक्योरिटी सबसे पहले मौके पर पहुंची. हादसे के चलते जेवर टोल और फलैदा कट पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था.
प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई बस में आग की आंखों-देखी
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी सो रहे थे कि अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया. उठकर देखा तो आग की लपटें थीं. न कोई सामान उठाया और न ही जूते पहने. बस अपना फोन उठाया और बाहर निकल गई. इतनी भीड़ थी कि लोग धक्का दे रहे थे. मुझे भी धक्का लगा, लेकिन किसी ने मुझे बाहर खींच लिया. उसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं है. बस के अंदर धुंआ ही धुंआ था. कुछ नजर नहीं आ रहा था और दम घुट रहा था. काफी लोग थे, जो शायद बस से बाहर नहीं निकल पाए.
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 hr ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
15 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines