ग्रेटर नोएडा में बिल्डर साइट पर बड़ा हादसा, दो चचेरे भाईयों का अंधेरे में पैर फिसला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-25 में एक बिल्डर साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार देर रात साइट की 27वीं मंजिल पर दो चचेरे भाई काम कर रहे थे। अचानक बिजली चली जाने पर बिल्डिंग में अंधेरा हो गया।

Noida News, Noida Police, Noida, Builder Site, Yamuna Authority, नोएडा खबर, नोएडा पुलिस, नोएडा, बिल्डर साइट, यमुना प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा बिल्डर साइट पर बड़ा हादसा

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक बिल्डर साइट पर बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान बिजली जाने पर 2 चचेरे भाई पैस फिसलने पर 27वीं मंजिल से नीचे गिर गए। घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना दनकौर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्ते में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अचानक बिजली जाने से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-25 में एक बिल्डर साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार देर रात साइट की 27वीं मंजिल पर दो चचेरे भाई काम कर रहे थे। अचानक बिजली चली जाने पर बिल्डिंग में अंधेरा हो गया। इसी दौरान बिजली जाने का पता करते समय दोनों भाई पैर फिसलने पर 27वीं मंजिल से नीचे आ गिरे। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज होने पर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे घायलों को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

गाजियाबाद के ढबारसी गांव के रहने वाले थे आमिर और सुहेल

पुलिस ने मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सुहेल और 19 वर्षीय आमिर के रूप में की है। दोनों चचेरे भाई थे और गाजियाबाद के ढबारसी गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी मौके पर पहुंचीं। परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया।

बिल्डर के आश्वासन पर शवों को पीएम के लिए भेजा

बताया जा रहा है कि बिल्डर द्वारा आर्थिक मदद और नौकरी का आश्वासन देने के बाद ही परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सहमति दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बिल्डर और मृतकों के परिजनों के बीच सहमति बन गई है अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ